Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कटिहार गोलीकांड पर नीतीश के मंत्री का बेतुका बयान, कहा – लोग जब बदमाशी करेंगे, तो पुलिस लाठी और गोली ही चलाएगी….

कटिहार में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की फायरिंग से दो की मौत पर सियासत गर्म हो गई है और और इस मामले को लेकर नीतीश सरकार पर विपक्ष के साथ-साथ घटक दल भी हमलावर हो गए है….

इसी बीच गोलीकांड को लेकर नीतीश के करीबी मंत्री का बेतुका बयान आया है। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा है कि लोग जब बदमाशी करेंगे तो पुलिस उनके ऊपर लाठी और गोली ही चलाएगी।

कटिहार में बिजली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर पुलिस फायरिंग और उसमें दो लोगों की गोली लगने से हुई मौत के सवाल पर ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा है कि बरसात का मौसम है कहीं वज्रपात हो जाता है तो कहीं बारिश हो जाती है, जिसके कारण बिजली की आपूर्ति में परेशानियां आ जाती हैं।

ऐसा पूरे देश में होता है, यह केवल बिहार का मामला नहीं है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद कुछ लड़के प्रदर्शन कर रहे थे और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। बिजली ऑफिस का गेट तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। जांच का आदेश दिया गया है और डीएम एसपी मामले की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि लगातार बिजली संकट से जूझ रहे कटिहार के बारसोई इलाके के लोगों के धैर्य ने बुधवार को आज जवाब दे दिया था। बिजली की मांग को लेकर जब आक्रोशित ग्रामीण प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनकी बहस प्रशासनिक अधिकारियों से हो गयी थी।

इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और प्रखंड कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दिया था। इस दौरान लोगों की भिड़त पुलिस से हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की, फिर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलायी गयीं थी। इस घटना में तीन लोगों को पुलिस की गोली लगी थी, जिसमें दो की मौत हो गई थी जबकि एक कह हालत नाजुक बनी हुई है।

Related posts

तेजस्वी यादव का चार्जशीट में नाम आने के बाद CBI कोर्ट में आज पहली बार होगी सुनवाई ….

Bihar Now

UPSC फाइनल परीक्षा में चाणक्या आई.ए.एस एकेडमी के छात्रों ने फिर बाजी मारी, बिहार के छात्रो का भी शानदार प्रदर्शन…

Bihar Now

सिस्टम पर सवाल ?… DMCH में 10 घंटे बेड पर पड़ा रहा शव, मरीज को धूप सेंकाने के लिए जमीन पर ही लिटाया…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो