Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कटिहार में मुहर्रम जुलूस में हिंसक झड़प, 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद …स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रित, मौके पर तमाम आलाधिकारी कर रहे कैंप …

मुहर्रम को लेकर रविवार को बिहार के अलग-अलग जिलों में ताजिया जुलूस निकाला गया. इस दौरान कई जगहों पर आपसी झड़प के मामले भी आए. कटिहार में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी.

जुलूस के दौरान पथराव हुए. पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस झड़प में पुलिसकर्मी समेत कई लोग जख्मी भी हुए. स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. लेकिन सावधानी के तौर पर 24 घंटे के लिए कटिहार में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है.

कटिहार में रविवार को मुहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस निकला था. इस दौरान शहर के नया टोला महावीर मंदिर चौक पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गयी.

जैसे ही सूचना मिली एसडीपीओ, डीएसपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में पुलिस जुट गयी. लेकिन स्थिति कंट्रोल में नहीं देख पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरती और लाठीचार्ज कर दिया. जिससे भीड़ तितर-बितर हुआ और पथराव रूका.

Related posts

BREAKING : प्रशांत किशोर ने सर्शत बेल लेने से किया इंकार, कोर्ट में पेशी पर मिली बेल… जेल जाएंगे प्रशांत !…

Bihar Now

महज चंद घंटों में क्यों बदलना पड़ा JDU को नारा !

Bihar Now

पटना की सड़कों पर जमकर बवाल, चिराग पासवान के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज,दागे गए आंसू गैसे के गोले..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो