Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पटना की सड़कों पर जमकर बवाल, चिराग पासवान के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज,दागे गए आंसू गैसे के गोले..

बिहार में महिला रिमांड होम सहित कानून और विधि-व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर चिराग पासवान राजभवन मार्च के लिए निकल चुके हैं। इससे पहले चिराग पासवान ने मां का आशीर्वाद लिया। चिराग पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोजपा(R) कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए राजभवन की ओर बढ़ रहे हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर राजभवन जाने वाले रास्ते में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस द्वारा लोजपा(R) कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ गये। आयकर गोलंबर पर भी चिराग के राजभवन मार्च को रोकने की कोशिश की गई।

इस दौरान हाईकोर्ट के पास पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले दागे। मार्च में दो हजार से अधिक संख्या में लोजपा(R) कार्यकर्ता मौजूद हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था लेकिन लोजपा कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हैं।

हंगामे के कारण बेली रोड में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बेली रोड पर स्थिति काफी खराब हो गई है और बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता सचिवालय के पास मौजूद हैं।

Related posts

लालू व उनके परिवार पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार का बड़ा हमला… कहा – अवैध संपत्ति का सृजन ही उस परिवार के लिए ईमान है…

Bihar Now

JDU में भगवान सिंह कुशवाहा की घर वापसी, ललन सिंह ने कहा – पार्टी को फिर से नंबर 1 बनाना है, कार्यकर्ता इसी तरह से 2024-2025 तक ऊर्जा बनाए रखें…

Bihar Now

“खुल गया दरभंगा में AIIMS” !…. PM मोदी के दावों को तेजस्वी यादव ने बताया झूठा… आखिर सच क्या और कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो