Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कन्हैया कुमार ने डाला वोट, प्रशासन पर खड़े किए सवाल..कहा – इस बार बदलाव के मूड में है जनता…

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज बेगूसराय में भी 7 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । आज तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के मसनदपुर केंद्र संख्या 220 पर जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने मतदान किया। हालांकि मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कन्हैया कुमार ने प्रशासन पर सवाल भी खड़े किए हैं ।

कन्हैया कुमार के अनुसार चुनाव आयोग के द्वारा जो प्रोटोकॉल दिए गए थे उनमें से किसी का पालन स्थानीय प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा है । नो ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है ना ही सैनिटाइजर या ग्लब्स आदि जो मतदाताओं को देना था वही दिए जा रहे हैं । इतना ही नहीं कन्हैया कुमार ने कहा कि इस बार जनता पूरी तरह बदलाव के मूड में है और बदलाव के लिए ही मतदान कर रही है ।

कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार की जनता केंद्र सरकार के जुमलों को समझ चुकी है और जुमलेबाजी के विरुद्ध ही मतदान करेगी। साथ ही साथ कन्हैया कुमार ने कहा राज्य सरकार की मंशा पूरी तरह विफल हो चुकी है ,क्योंकि राज्य सरकार इस कोरोना काल में चुनाव करना चाहती थी जिससे कि पुनः सरकार में आ सके । लेकिन जनता सरकार के इस षड्यंत्र को समझ चुकी है और बदलाव के लिए इस बार मतदान कर रही है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
कन्मा्

Related posts

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत !… पुत्र ने धारदार हथियार से काटकर पिता को उतारा मौत के घाट, परिजनों में कोहराम..

Bihar Now

बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री ने खोया आपा, RJD MLC को पढ़ाया नियमों का पाठ..

Bihar Now

कोरोना काल में कलाकारों को सम्मानित करेगी बिहार सरकार – आलोक रंजन झा, मंत्री, बिहार सरकार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो