Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

किसानों से धान खरीदारी को लेकर ठेंगे पर सरकारी निर्देश, आक्रोशित किसान ने जताया विरोध..

सरकार के स्पष्ट निर्देश के बावजूद भी स्थानीय स्तर पर किसानों से धान की खरीदारी में बड़ी हेर फेर की गई है । ऐसा ही एक मामला आज मंसूरचक प्रखंड से सामने आ रहा है जिसमें आक्रोशित होकर किसान ट्रैक्टर पर धान भरकर प्रखंड कार्यालय पहुंच गए एवं प्रखंड कार्यालय के गेट को ही जाम कर दिया।

दरअसल समसा 2 पंचायत के किसानों का आरोप है कि सरकार के द्वारा पैक्स के माध्यम से 750 क्विंटल धान की खरीदारी करनी थी । लेकिन शमशा 2 के किसानों से किसी भी प्रकार की धान की खरीदारी नहीं की गई और अन्य जगहों के किसानों से धान खरीद कर कागजों पर ही 750 क्विंटल खरीदारी दिखा दिया गया ।

दूसरी ओर शमशा 2 पंचायत के किसान आस लगाए बैठे रह गए। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्रुघ्न राजक ने बताया कि सरकार के द्वारा जिस जिस पैक्स को राशि आवंटित की गई थी उन्हें ही धान की खरीदारी करने का अधिकार दिया गया था ।

मंसूरचक प्रखंड में सिर्फ साठा पैक्स को राशि उपलब्ध कराई गई थी। यही वजह है कि शमसा 2 पैक्स के माध्यम से धान की खरीदारी नहीं की गई । वहीं स्थानीय स्तर पर किसानों एवं पैक्स अध्यक्ष ने इस मामले में जांच की मांग की है ।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

नीतीश के बयान पर‌ बवाल… केंद्रीय मंत्री ने‌ की मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग, तुरंत मांफी मांगें नीतीश कुमार …

Bihar Now

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पटना पहुंचे लालू यादव, समर्थकों में जबरदस्त उल्लास..

Bihar Now

इस पिता के वेदना को सुनिए मंत्री जी… अस्पताल की लापरवाही ने ली बच्चे की जान…शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस तो मुहैया करवाते मंत्री जी ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो