Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पटना पहुंचे गिरिराज सिंह, तेजस्वी यादव पर कसा जबरदस्त तंज…

पटना :  केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा के नव निर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को यहां राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने जिसे व्हील चेयर पर बैठाकर झुनझुना पकड़ा दिया, वही आज बोल रहे हैं।

नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सिंह शनिवार को पहली बार पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर हवाई अड्डे पर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार मिलकर बिहार का विकास करेंगे।

पटना पहुंचने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि उन लोगों को जनता ने झुनझुना दिखा दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को आठ मंत्रियों के सहारे विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। प्रदेश और केंद्र की सरकार मिलकर किसान, मजदूर, बुनकरों के विकास के काम करेंगे। यही लक्ष्य है।”

विपक्ष के नेता तेजस्वी के यादवों की हत्या किए जाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती।

विपक्ष के ज्यादा दिनों तक सरकार नहीं चलने के बयान पर कटाक्ष करते हुए टेक्सटाइल विभाग मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने जिसे व्हील चेयर पर बैठाकर झुनझुना पकड़ा दिया, वही आज बोल रहे हैं।

Related posts

Breaking : विपक्षी एकता की बैठक से पहले नीतीश को बड़ा झटका… मांझी के बेटे ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा…

Bihar Now

अपहृत युवक का शव बरामद, शनिवार को हुआ था युवक का अपहरण…

Bihar Now

Victorian Gambling Legislation

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो