Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

केके पाठक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए, सरकार ने इस विभाग का अपर सचिव बनाया

बिहार के चर्चित एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुलाया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें मंत्रिमंडल सचिवालय में अपर सचिव (एडिशनल सेक्रेटरी) की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में मोदी सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए। केके पाठक वर्तमान में बिहार राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे मद्य निषेध विभाग और शिक्षा विभाग की कमान संभाल चुके हैं। शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव रहते हुए उनका कार्यकाल काफी चर्चा में रहा था।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नौकरशाही में वरिष्ठ स्तर पर बड़े बदलाव किए। इसके तहत आईएएस केशव कुमार पाठक उर्फ केके पाठक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाया गया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले पाठक 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वे अपनी तेज तर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली तत्कालीन महागठबंधन सरकार ने केके पाठक को जून 2023 में शिक्षा विभाग की कमान सौंपी थी। एसीएस रहते हुए पाठक ने बिहार शिक्षा विभाग में कई बदलाव किए थे। उनके फैसलों को लेकर शिक्षकों से लेकर अभिभावकों में खासी नाराजगी भी दिखी थी। तत्कालीन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से उनकी तनातनी भी चर्चा में रही।

पिछले साल जब राज्य में जब सत्ता परिवर्तन हुआ, तो उसके बाद केके पाठक का शिक्षा विभाग से तबादला कर दिया गया। उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस एस सिद्धार्थ को इस विभाग का एसीएस बनाया गया। वहीं, पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भेज दिया गया। उसी दौरान पाठक ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी आवेदन किया था। माना जा रहा है कि लगभग साल भर बाद केंद्र सरकार ने उनके आवेदन पर विचार करते हुए दिल्ली बुला लिया है।

Related posts

तेजस्वी को नीतीश का जवाब, हमारे साथ काम किए गए 1 साल 8 महीने का अपना अनुभव तो बताइए…

Bihar Now

बाइक लगाने के विवाद में चली गोली, दो युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित बेगूसराय के व्यवसायी 22 जुलाई को अपनी दुकानें बंद रखेंगे

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो