Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत; एक बच्चा भी शामिल

उत्तराखंड में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर क्रैश मतें 5 लोगों की मौत हो गई। हेलिकॉप्टर देहरादून से केदारनाथ जा रहा था।

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत 5 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी। राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। घटना सुबह करीब 5.30 बजे की की है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है।

इससे पहले, सात जून को केदारघाटी में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। तकनीकी खराबी आ जाने के कारण हेलिकॉप्टर को सड़क पर आपातकालीन स्थिति में लैंड कराना पड़ा था।

Related posts

पटना में एक युवक की बंद बोरे में अधजला लाश बरामद, अपहरण के बाद जला कर हत्या की आशंका ?…

Bihar Now

मधुबनी : झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर सहित कई ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी…

Bihar Now

हर हर महादेव” के जयघोष के साथ रितेश पांडेय के नए गाने ने बनाया माहौल, गाना हुआ वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो