Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

कोरैय पंचायत के राहुल नगर में बनेगा विद्युत उपकेंद्र – शंभू झा, पूर्व मुखिया

गढपुरा: मैं हमेशा आधारभूत सार्वभौमिक विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहा हूँ। इलाके के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार मिलकर आम जनों के हित से जुड़े संवेदनशील मांग को उठाता रहा हु। इसी कड़ी में बिहार सरकार ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से पिछले मई महीने से निरंतर संपर्क में रहकर गढपुरा प्रखंड में एक विद्युत उप केंद्र खोलने का मांग रखा था। मेरे मांग के उपरांत ऊर्जा विभाग और बेगूसराय विद्युत विभाग सर्कल के अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया। जिसके बाद अगस्त महीने में भूमि सर्वेक्षण का कार्य स्थानीय अधिकारी के मदद से पूरा किया गया। जहां प्रखंड क्षेत्र के राहुल नगर गांव में भूमि उपलब्धता चिन्हित किया गया। पावर हाउस बनने संबंधित डीपीआर को केंद्र और राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान कर निविदा की प्रक्रिया में भेज दिया गया है। जिसमें चार फीडर होंगे। कोरैय फीडर, मलीपुर फीडर, गौरीडीह फीडर, हरीगिरीधाम फीडर..

बिजली संबंधित समस्याओं से इलाके के लोग परेशांन थे। खासकर कोरैय, सुजानपुर, मालीपुर, मालपुर, मूसेपुर, गौरीडीह सहित दर्जनों गांव के लोग इससे खासे प्रभावित थे। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए यह संवेदनशील मांग रखा गया था जिसे सरकार ने मान लिया है। इससे जल्द बन जाने से इलाके का चौमुखी विकास होगा। जिसके लिए बेगूसराय सर्किल, ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद और साधुवाद अर्पित करता हूं।

Related posts

BJP पर RJD का निशाना, कहा – केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर भाजपा नेता लालू जी के खिलाफ कर रहे अनर्गल बयानबाजी…

Bihar Now

व्यवसाई हत्याकांड में DGP की बड़ी कार्रवाई… घटनास्थल पर खुद पहुंचे DGP… जांच को लेकर STF को सौंपी कमान…कहा- किसी भी परिस्थिति में नहीं बख्से जाएंगे दोषी…

Bihar Now

Big Breaking : गला रेत कर दो युवक की हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो