Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना काल के बावजूद सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की सैलाब…

सरकार की लाख बंदिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण पर आस्था भारी दिख रही है । आज सावन मास की पहली सोमवारी के मद्देनजर बेगूसराय के सिमरिया , झमटिया, सहित विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण किया।

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही।लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बनी रही। सभी जगह मंदिर प्रशासन की तरफ से मंदिर के कपाट को बंद रखा गया था फिर भी लोग गंगा स्नान के बाद बाहर से ही जल अर्पण करते दिखे । स्थानीय लोगों की माने तो अन्य वर्षो की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं में भारी कमी देखी जा रही है , लेकिन श्रद्धालुओं ने बताया कि लोगों के मन में यह विश्वास है सावन में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से कोरोनावायरस की समाप्ति हो जाएगी।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

BJP विधायक गिरफ्तार , 2019 के मारपीट मामले में गए जेल…

Bihar Now

लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने का कांग्रेस ने किया समर्थन…कहा- श्रमिकों व गरीबों को बेहतर सुविधा दे सरकार…

Bihar Now

Profitable Pokies Super Guide

Bihar Now