बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से सामने आ रही है बताया जा रहा है कि बिहार बीजेपी के विधायक मिश्रीलाल यादव को कोर्ट के आदेश के बाद कस्टडी में ले लिया गया है. मिश्री लाल यादव दरभंगा के अलीपुर से विधायक हैं.
इससे पहले मिश्रीलाल यादव ने कोर्ट में अपील याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया. कल सुनवाई के दौरान सजा का ऐलान किया जाएगा कि मिश्रीलाल यादव को कितने साल की सजा दी जाती है.
दरभंगा के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. विधायक मिश्रीलाल यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था. घटना के बारे में बताया जाता है कि 12 अक्टूबर 2019 को रैयाम थाना क्षेत्र के समयला गांव में इस घटना को अंजाम दिया गया था. इससे पहले सुनवाई के दौरान कोर्ट द्वारा मिश्रीलाल यादव को 3 महीने की सजा सुनाई गई थी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट में सुनवाई के दौरान आशंका व्यक्त की गई थी कि संभव है कि कल फैसला सुनाए जाने के दौरान मिश्रीलाल यादव कोर्ट से गायब रह सकते हैं इसलिए उन्हें कस्टडी में लेकर मंडल कारा भेज दिया गया है.
आज की रात मिश्रीलाल यादव को दरभंगा जेल में ही रहना होगा. कल फैसला सुनाए जाने के बाद पता चलेगा कि कोर्ट द्वारा उन्हें कितने दिनों की सजा दी जाती है और त्वरित बेल दी जाती है या नहीं.
