Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना के खौफ के बीच बिहार में चमकी बुखार ने दी दस्तक, सरकारी महकमे में हड़कंप…

मुजफ्फरपुर भारत समेत पूरे बिहार में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। बिहार में कोरोना से एक की मौत हो चुकी है जबकि 9 केस पॉजिटिव पाए गए हैं. लेकिन बिहार के लिए एक और बुरी खबर है अभी बिहार कोरोना से जंग की तैयारी ही कर रहा है कि मजफ्फरपुर में चमकी बुखार ने फिर से दस्तक दे दी है।

मुजफ्फरपुर में इस साल का AES का पहला केस भी आ गया है। खबर के मुताबिक एक बच्चा AES की चपेट में आ गया है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आपको बता दें कि पिछले साल AES 150 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। इस साल AES का पहला बच्चा SKMCH के PICU-2 वार्ड में भर्ती कराया गया है। मामले में पूछे जाने पर SKMCH के अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि इस वर्ष का पहला AES का केस आया है । जो मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सकरा इलाके का है।

Related posts

मुंगेर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, मौके पर कैंप कर रहे आलाधिकारी…

Bihar Now

Breaking : रणक्षेत्र में तब्दील हुआ आरा का ये गांव, दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग, एक युवक को लगी गोली, आक्रोशित लोगों कई गाड़ियों को किया आग के हवाले…..

Bihar Now

अपराधी आँन, पुलिस मौन !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो