Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से एक करोड़ कैश बरामद, 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया…

गोपालगंज। वाहन जाँच के दौरान एक कार से एक कारोड़ अडतालीस लाख पांच सौ 99 रुपये कैश बरामद किया गया है। बरामद क़ैश यूपी के खलीलाबाद से छपरा के मशरक में ले जाया जा रहा था। इसी बीच फुलवरिया थाने की पुलिस द्वारा श्रीपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गयी। कार सवार तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में कार से जब्त किये गये नोटों की गिनती की गई कार में मिले सभी नोट 500 और 2000 के पाई गई।

दरअसल हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान यूपी की तरफ से आ रही कार को रोकर जांच किया गया तो कार की डिक्की से भारी मात्रा में नोट मिले, जिसे जब्त कर थाना लाया गया और नोटों की गिनती फुलवरिया अंचलाधिकारी के मौजूदगी व बैंक के सीएसपी संचालक द्वारा की गई।उन्होंने बताया किUP27AD-9090 मारुति गाड़ी से रु0 1,48,99,500 नोट पाया गया। वही गाड़ी में सवार छपरा के मशरख गांव निवासी अनूप कुमार तिवारी,
जलालपुर निवासी चालक पृथ्वी साह व अंकित साव को हिरासत में लिया गया है । पूछताछ के बाद बताया कि मशरख का अंकुर सोनी का रुपया है, जिसे वे ख़ाकीलाबाद यू0पी0 से लेकर मशरख जा रहे थे। बरामद रुपया के संबंध में आयकर विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया जा रहा है । बहरहाल कार से इतनी मात्रा में नोटों की गड्डी बरामद होने के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव, हवाला कारोबार और साइबर अपराध से जोड़कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

BJP अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाएगी, जेपी नड्डा के निशाने पर नीतीश, लालू पर भी बोला हमला…

Bihar Now

सहरसा में एक्शन मोड मे दिखी पुलिस, हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Now

ठुमके पर ठांय- ठांय ! … पुलिस की मौजूदगी में अश्लील गानों पर लगे ठुमके, वीडियो वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो