Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहार

अद्भुत… शिव के ‘नंदी’ ने जब दूध पीते दिए दर्शन, नजारा देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

गोपालगंज: शिव मंदिर में नंदी को दूध पिलाने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। इसे आस्था कहें या अंधविश्वास लेकिन इस तरह का मामला सामने आने के बाद से लोगों का कौतुहल बढ़ता जा रहा है। मंदिर में नंदी की प्रतिमा को दूध व जल पिलाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सैकड़ों भक्त घरों से दूध और पानी लेकर नंदी महाराज को चम्मच से पिलाते हुए नजर आए।

दरअसल फुलवरिया प्रखंड के मांझा गोसाई गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नंदी की मूर्ति के दूध पीने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसने भी इस वायरल वीडियो को देखा वह मंदिर की तरफ दौड़ गया। यहां पर देखते ही देखते शिव मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। मंदिर में भगवान शिव के नंदी बैल की मूर्ति की दूध पीने की खबर सामने आते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसे देखो हाथों में दूध और चम्मच लेकर मंदिर की तरफ दौड़ पड़ा और भगवान शिव की सवारी माने जाने वाले नंदी बैल की मूर्ति को दूध पिलाकर पुण्य कमाने में जुट गया।

इसे अंधविश्वास कहे या विश्वास लेकिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मंदिर में नंदी महाराज की सेवा में लगे हुए हैं। जलपान कराने के साथ ही कोई उनका हाथ पैर दबा रहा है तो कोई अपनी मन्नतें मांग रहा है। इसे चमत्कार मानकर खासतौर पर महिला भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रही हैं।

Related posts

Update : छपरा जहरीली शराबकांड में मौत का आंकड़ा हुआ 46, इलाके में कोहराम..

Bihar Now

बिहार में आधी रात डोली धरती, जानिए कितनी थी भूकंप की तीव्रता

Bihar Now

Bingo Co Sun Uk

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो