Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना के विस्फोटक स्थिति को देखते हुए बिहार में कैंप करेगी 3 सदस्यीय केंद्रीय टीम, राज्य सरकार के साथ कोआर्डिनेट कर करेगी कोरोना की समीक्षा…

बिहार में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है. इस बीच खबर आ रही है कि बिहार में कोरोना की विस्फोटक स्थिति की समीक्षा के लिए 3 सदस्यीय केंद्रीय टीम दौरा करेगी. ये 3 सदस्यीय टीम जल्द ही बिहार आएगी और कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा करेगी. साथ ही कोरोना से निपटने के लिए बिहार के अधिकारियों की मदद करेगी.

बता दें कि अभी भी बिहार में कोरोना की स्थिति भयावह बनी हुई है. बीते 24 घंटे में बिहार में कोरोना से 6 मौत हो चुकी है. इस तरह से बिहार में कोरोना से मरने वाले की कुल संख्या 173 तक पहुंच गई है. हार में बीते 24 घंटे में 1742 नए मरीज मिले है. जिसमें 15 जुलाई को 841, 16 जुलाई को 901 मरीज मिले.

वहीं बीते 24 घंटे में 896 मरीज ठीक भी हो चुके हैं. कुल मिलाकर कहें तो बिहार में अब तक ठीक मरीजों की संख्या 14997 है. रिकवरी रेट की बात करें तो ये 64.63 फीसदी है. वर्तमान में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की कुल संंख्या 8129 है. बीते 24 घंटे में 10273 कोरोना की जांच की गई. अब तक पूरे बिहार में कुल 357730 लोगों की जांच की गई है…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

विवादों में घिरे BJP विधायक संजय सरावगी, जरुरतमंदों के बीच सरकारी अनाज के बोरे से बंटवा रहे राशन ?…

Bihar Now

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत; एक बच्चा भी शामिल

Bihar Now

Breaking : पूजा में DJ बजाने को लेकर चली गोली, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक को लगी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो