Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा DON BOSCO SCHOOL के छात्रों ने CBSE 10 th की परीक्षा में लहराया परचम, शत प्रतिशत हासिल की सफलता…

डॉन बॉस्को स्कूल दरभंगा के छात्रों  ने सीबीएसई 2020 की दसवीं परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर अपने सफलता चक्र को अनवरत पहले की तरह कायम रखा है ।विद्यालय के 263 छात्र परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 11 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए ,वहीं 168 छात्रों को 80% से अधिक अंक प्राप्त हुए, शेष 74 छात्रों को 70% से अधिक अंक मिले। दिव्यांशु राज और नीरज कुमार 480 अंक प्राप्त कर 96 परसेंट के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे ।

दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से स्मृति कुमारी और आदर्श कुमार ने 93% अंक प्राप्त किया, शेष 7 छात्रों प्रियांशु रंजन ,राबिया जावेद ,अल्फिया मेहरून ,श्रेया कुमारी ,अभिनव कुमार,अमित कुमार और अंकित कुमार को 90% अंक प्राप्त हुआ ।

प्राचार्य डॉ एस ए एच आब्दी ने स्कूल के रिजल्ट शत-प्रतिशत को बरकरार रखने के लिए सभी छात्र छात्राओं  की प्रशंसा की और उनके बेहतर जीवन की कामना की।उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत अध्यापकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की साथ ही स्कूल के वशुभचिंतकों का भी  धन्यवाद ज्ञापन किया।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

जमीनी विवाद में खूनी खेल,घर से खींचकर पहले पिटाई फिर मारी गोली…

Bihar Now

“डॉक्टर समाज की अमूल्य धरोहर” !… विशेष तरह से मनाया लोगों ने डॉक्टर्स डे, चिकित्सकों का किया गया सम्मान …

Bihar Now

काम नीतीश का और श्रेय तेजस्वी लें: विजय चौधरी ने विधानसभा में बताया कि जेडीयू ने क्यों तोड़ा राजद से गठबंधन?

Bihar Now