Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

उफान पर है गंडक नदी,कुछ इलाकों में दिख रहा रौद्र रूप, पानी की सैलाब के बीच समय काट रहे लोग…

मोतिहारी के अरेराज अनुमंडल क्षेत्र से हो कर गुजरने वाली गंडक नदी उफ़ान पर है। नदियों की सैलाब ऐसा की सबकुछ बहा ले जाने पर आमादा है।

नेपाल से निकली वाली गंडक नदी का रौद्र रूप सीमाक्षेत्र के साथ अरेराज और संग्रामपुर प्रखण्ड में दिख रहा है। गंडक नदी के पानी मे लगातार वृद्धि हो रही है। नतीजन संग्रामपुर , अरेराज से हो कर गुजरने वाली स्टेट हाइवे 74 पर तीन जगहों पर पानी चढ़ गया है। स्टेट हाइवे पर बाढ़ का पानी चढ़ने से वाहनों को मुश्किल हो रही हैं। गंडक के बढ़ते जल स्तर से आस पास के के घर मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

स्कूल की बिल्डिंग डूबी हुई नजर आ रही है। घर टापू जैसा बन गया है। नतीजन गांव के लोग घर छोड़ छतों और बांध को अपना आशियाना बना रहे है। बांधों पर सैकड़ो लोग अपने बच्चे और मवेशियों के साथ आशियाना बना रखे है। बाढ़ में मवेशियों के चारा भी नही मिल पा रहा है। बाढ़ ने ऐसी रौद्र रूप दिखाया कि लोग बेघर हो गए। तिरपाल और पॉलीथिन में दिन बिता रहे है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

“दलित व वंचित समाज को आगे लाने में लेखक साहित्यकारों की भूमिका अहम”… सुनील प्रियबच्चन व सुधांशु चक्रवर्ती की पुस्तकों का लोकार्पण…

Bihar Now

Breaking : पटना के बाद सीतामढ़ी में अभी-अभी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद इलाके में सनसनी, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

विधानसभा में विधायकों की पिटाई मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने लिया एक्शन, दोषी पुलिसकर्मी की पहचान कर रिपोर्ट तलब..

Bihar Now