Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना मरीजों को समय पर इलाज नहीं मुहैया होने पर हाईकोर्ट सख्त, मौलिक अधिकार नहीं मिलना माना जाएगा अपराध… मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए कोर्ट ने तीन कमेटियां गठित की…

कोरोना (Covid-19 )के बढ़ते मामलों और मरीजों को अस्पतालों में समय पर इलाज नहीं मिलने के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट सख्त रुख दिखाया हैl न्यायालय के अनुसार जरूरत मन्द को समुचित चिकित्सीय सुविधा मिलना भी मौलिक अधिकार है l और अगर कोई इसमे नाकाम होता है तो अपराध माना जाएगा l

कोर्ट ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर करोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है. माननीय चीफ जस्टिस संजय करोल की खण्डपीठ ने जनहित मामलों पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि राज्य में यदि किसी जरूरतमंद को समय पर ट्रीटमेंट देने में कोई प्राइवेट अस्पताल नाकाम रहा, तो वह मौलिक अधिकार का उल्लंघन माना जाएगा l और उसके विरोध में याचिका दायर की जाए l

कोरोना के मरीजों को इलाज और जरूरी दवाएं नहीं मिलने को लेकर दाखिल याचिका पर हाई कोर्ट ने कहा है कि जरूरतमंद को समय पर उपचार देना उसके मौलिक अधिकारों का हिस्सा है l इसमें यदि लापरवाही हुई तो यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगाl राज्य में कोरोना के कारण सरकार को लॉक डाउन लगाना पड़ाl सूबे के सरकारी अस्पताल हों या डॉक्टर समेत तमाम मेडिकल कर्मी, सभी को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मरीजों का सेवा करनी होगीl

राज्य के प्राइवेट अस्पताल भी लोगों के जीवन जीने के मौलिक अधिकारों से वंचित नहीं रख सकते अन्यथा अपराध माना जाएगा l

वहीं कोर्ट मित्र की रिपोर्ट के आलोक में बताया गया कि अस्पताल प्रबंधन ने इसके मद्देनजर पीएमसीएच में सीनियर डॉक्टर्स की तीन अलग-अलग कमेटियां गठित कर दी हैं। एक कमेटी मरीजो के स्‍वजनों की समस्याओं के लिए भी है।

हाईकोर्ट ने पीएमसीएच को निर्देश दिया कि हर 15 दिन पर उक्त तीनों कमेटियों की रिपोर्ट कोर्ट मित्र अधिवक्ता मृगांक मौली को सौंपा करे। अस्पताल प्रशासन ने यह आश्वासन दिया कि भविष्य में ऑक्सीजेंन आपूर्ति से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिलेगी।

डॉ. विनोद कुमार कश्यप (विभागअध्यक्ष- एनेस्थीसिया)

डॉ. अभिषेक बासुकी (उपअधीक्षक)

साफ-सफाई और पथ्य भंडार कमेटी

डॉ. उमाशंकर सिंह (विभागाध्यक्ष- सर्जरी)

डॉ. अशोक कुमार झा (उपाधीक्षक)

मरीजों की समस्याओं की देखरेख की कमेटी

डॉ. विनीता सिन्हा (विभागाध्यक्ष- ई एंड टी)

डॉ. अशोक कुमार झा (उपाधीकक्ष)

Related posts

शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद श्रीराम विग्रह के प्राण- प्रतिष्ठा से पूरा देश हुआ राममय -सम्राट चौधरी…

Bihar Now

बेतिया में अगवा छात्र की हत्या, शव बरामद … हत्या के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश, स्वर्ण व्यवसाई पिता से 20 लाख मांगी गई थी फिरौती …

Bihar Now

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, वार्ड पार्षद के भाई का गोली चलाते वीडियो वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो