Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना संकट के बीच संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी…

जिले में संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। इस कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल की वजह से मरीजों के इलाज में भी भारी अनियमितता देखी जा रही है ।

दरअसल संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर 21 जुलाई से हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि 2019 से उनके वेतन में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है । साथ ही साथ कोरोना काल मे सरकार के द्वारा कहा गया था कि 1 महीने का अतिरिक्त वेतनमान दिया जाएगा लेकिन अतिरिक्त वेतनमान तो दूर नियमित वेतनमान भी समय से नहीं दिया जा रहा । इतना ही नहीं स्वास्थ्य कर्मी जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों की सेवा करते हैं लेकिन उनके परिवार के लिए सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की गई ।

स्वास्थ्य कर्मियों का मांग है कि उनकी सेवा को नियमित किया जाए साथ ही साथ किसी अनहोनी घटना के बाद 25 लाख का इंश्योरेंस किया जाए जिससे कि विपत्ति के समय उनके परिवार सुरक्षित रह सकें । स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि इस बार सरकार के द्वारा अगर सार्थक कदम नहीं उठाए गए तो उन लोगों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बर – स्वास्थ्थ्थ्थ्थ्थ – स्स्थ्य््य्य्य्य प्रााा

Related posts

NDA की सरकार ने 2133 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, एनडीए की सरकार बनने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण का पहला बड़ा कार्यक्रम…

Bihar Now

Big Breaking : सीएम नीतीश कुमार ने लॉक डाउन बढ़ाने का किया समर्थन.. बिहार में सशर्त बढ़ सकती है लॉक डाउन की अवधि ?…

Bihar Now

बजट पर मंत्री अशोक चौधरी का बयान, सात निश्चय 2 में किए गए वायदों को पूरा करने वाला बजट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो