Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोसी रेल महासेतु के जरिये 86 सालों के बाद मिथिलांचल से जुड़‍ा कोसी क्षेत्र : नरेंद्र मोदी

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने कई योजनाओं की सौगात देनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर यानी आज दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिथिलांचल को जोड़ने वाले कोसी रेल महासेतु का उदघाटन किया..

इसके अलावा पीएम मोदी समस्तीपुर रेलमंडल की कई योजनाओं का उद्घाटन किए और सुपौल से आसनपुर कुपहा डेमू ट्रेन के परिचालन को भी हरी झंडी दिखाए…

. बता दें कि 1887 में निर्मली और भपटियाही (सरायगढ़) के बीच मीटर गेज लिंक बनाया गया था जो 1934 में विनाशकारी भूकंप की वजह से तबाह हो गया था. इसके बाद से कोसी और मिथिलांचल दो भागों में बंट गया था. इसके बाद 6 जून 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने निर्मली के एक कॉलेज में आयोजित समारोह में कोसी मेगा ब्रिज लाइन परियोजना की आधारशिला रखी थी.

ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु 1.9 किलोमीटर लंबा है और इसके निर्माण में 516 करोड़ रुपये की लागत आई.  पीएम मोदी आज समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर, समस्तीपुर-खगड़िया खंडों के रेलवे विद्युतीकरण परियोजनाओं का भी उद्घाटन किए..

. लिच्छवी सहित दो ट्रेनों को मिलेगी हरी झंडी  पीएम मोदी समस्तीपुर रेलमंडल की 5 बड़ी योजनाओं के साथ 3 ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किए… डीआरएम अशोक माहेश्वरी के अनुसार पीएम मोदी सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए इलेक्ट्रिक इंजन वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, सुपौल सरायगढ़ आसनपुर कुपहा स्टेशन के लिए डेमू और सरायगढ़ राघोपुर के लिए एक डेमू ट्रेन को डिजीटल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है,…

Related posts

जेल से आज बाहर आएगा यू-ट्यूबर मनीष कश्यप, पटना हाईकोर्ट ने भी दी बेल, घर पर बंटी मिठाइयां, 18 मार्च को किया था सरेंडर…

Bihar Now

चिराग पासवान को बड़ा झटका, याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज… कहा – चिराग के याचिका में कोई आधार नहीं…

Bihar Now

चुनाव आयोग को RJD की सलाह !… कहा – चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा नहीं हो…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो