Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

क्राइम से कराह रहा बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?… मुजफ्फरपुर में फिर पत्रकार की हत्या, एक दिन में दो हत्याएं ! …

बिहार में दिन प्रतिदिन अपराध में काफी इजाफा होते हुए दिख रहा है …सूबे में कई जिलों से  रोजाना अपराध की खबरें सामने आ रही है .. खासकर मुजफ्फरपुर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही हत्याओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं …

रोजाना सूबे के अलग-अलग इलाकों में लूट, हत्या, सहित कई अपराधिक मामले ने सुशासन सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है … वहीं इसको लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार पर पूरे आंकड़े के साथ हमला बोलते हुए जंगलराज करार दिया है …

मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. लगातार अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है. मंगलवार दिन में बाइक सवार अपराधी एक महिला पर गोलियों की बौछार कर घायल कर दे रहा है और घायल महिला जीवन मौत से जूझ रही है.

वहीं मंगलवार देर शाम पत्रकारिता पेशे से जुड़े एक युवक को चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई.घटना मनियारी थाना क्षेत्र के मारीपुर गांव की है.मृतक शिव शंकर झां पत्रकारिता पेशे से जुड़े हुए थे.जिनकी अपराधियों ने लगा रेतकर की हत्या कर दी है.घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

मौके पर पहुंची पुलिस मृतक युवक शिव शंकर झा की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा है जहां दिए रात शहर के पत्रकार परिजनों का हाल-चाल लेने एसकेएमसीएच पहुंचे हैं.फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है मनियारी थाना क्षेत्र के मरीपुर गांव निवासी युवा के शिव शंकर झा अपने बाइक से घर जा रहा था तभी गांव के शिव मंदिर के समीप अज्ञात अपराधियों ने बाइक रोककर युवक शिव शंकर झा को चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दिया. फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

पूरे मामले पर एस आई जयशंकर राय सूचना मिली कि मारीपुर चौक पर एक युवक को चाकू लगी हुई है. उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे तो युवक बेसुध पड़ा हुआ था और उसकी सांस चल रही थी.

उसके बाद तत्काल उसे एसकेएमसीएच लाया गया,जहां उसकी मौत हो चुकी थी,फिलहाल पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता करने में जुटी हुई है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बीती रात्रि पत्रकार साथी शिव शंकर झा को अपराधियों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी यह दर्दनाक घटना है। इस घटना से पत्रकार संगठन मर्माहत है यह घटना झक झोड़ देने वाली घटना है…

इस घटना के संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने कहा कि पत्रकार की हत्या कुछ लोगों चाकू गोद कर कर दी है …सभी पहलुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है …जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर कार्रवाई होगी….

 

Related posts

“मोदी गए अब… 4 जून को इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार”, लालू यादव का बड़ा बयान…

Bihar Now

पटना में देखे गए 20 ईरान – इटली के लोग,स्थानीय लोगों की सूचना पर लिए गए हिरासत में, जांच जारी !…

Bihar Now

एक्शन मोड में के.के पाठक !… DEO व सभी कर्मी सुबह 9.30 बजे ही बताएंगे…’उपस्थित हूँ श्रीमान’…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो