Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

खोखला साबित हुआ पुलिस का दावा, तमाम चौकसी के बावजूद राजधानी पटना के बैंक में लाखों की लूट !

2019 का आखिरी दिन और नए साल की आगाज़ होने में चंद घंटे बाकी हैं.नये साल को लेकर लोग जश्न में डूब चुके हैं.ऐसे में प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद होने का दावा कर रही है.लेकिन साल के आखिरी दिन समाप्त होने से पहले ही प्रशासन का दावा उस वक्त खोखला साबित हो गया,जब पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दे,मौके से फरार हो गया…

जानकारी के मुताबिक, पटना के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके वीणा सिनेमा के पास स्थित यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया में अपराधियों ने तकरीबन 10 लाख रूपए लूट कर मौके से फरार हो गए.इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब पटना पुलिस नये साल को लेकर 3000 पुलिस के जवान को विशेष चौकसी के रूप में तैनात करने का दावा कर रही थी.हालांकि घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है.एएसपी गरिमा मल्लिक खुद भी मौके वारदात पर पहुंच चुकी हैं… सबसे बड़ा सवाल कि तमाम चौकसी के बावजूद अपराधी बेखौफ क्यों ?

 

Related posts

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों का काटा गला…

Bihar Now

बिहार के मुख्य सचिव एयर एंबुलेंस से भेजे गए दिल्ली, सर में चोट लगने से है इंजूरी…

Bihar Now

बिहार कैबिनेट में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, सीतामढ़ी में जानकी मंदिर को मिला 883 करोड़…

Bihar Now