Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गंडक और कोसी बराज के 56 फाटक खोले गए, नेपाल की बारिश से बिहार में बाढ़ का संकट गहराया

नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से बिहार में बाढ़ का संकट और अधिक गहरा गया है. उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है. कोसी-सीमांचल व भागलपुर समेत कई जिलों को अलर्ट किया गया है. 56 साल के बाद पहली बार कोसी बराज से रिकॉर्ड मात्रा में पानी छोड़े जाने के आसार जताए जाने के बाद तटबंधों की निगरानी तेज कर दी गयी.

बाल्मिकीनगर स्थित गंडक बराज से भी भारा मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है. कोसी व गंडक बराज के सभी फाटक शनिवार को खोल दिए गए. तटबंध के अंदर बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की जा रही है.

बिहार में बाढ़ का संकट अब और गहराने लगा है. नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही जोरदार बारिश व बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश ने नदियों में ऊफान ला दिया है. नेपाल में नायारणी नदी और कोसी नदी का बढ़ा हुआ पानी तेजी से बिहार आ रहा है. बिहार में कोसी और गंडक नदी के जलस्तर में जोरदार इजाफा हुआ है जिसने परेशानी बढ़ा दी है.

चंपारण स्थित बाल्मीकिनगर के गंडक बराज और वीरपुर के कोसी बराज के सभी फाटक शनिवार की सुबह खोल दिए गए.

नेपाल में नारायणी नदी का डिस्चार्ज 6 लाख क्यूसेक से अधिक पहुंचा तो बिहार में गंडक का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा. बाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से करीब 4 लाख क्यूसेक पानी शनिवार की सुबह ही छोड़ा जा चुका.बराज के सभी 36 फाटक खोल दिए गए. वहीं तटबंध के अंदर बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाकर शरण लेने की अपील की गयी है.

बता दें कि नेपाल मे 36 घंटे भीषण बारिश का अलर्ट जारी है. जिससे बिहार की मुश्किलें और बढ़ सकती है. अरुण जलाशय बिधुत परियोजना का बांध ओवरफ्लो हो चुका है. काठमांडु से अन्य प्रदेशों का संपर्क भंग हो चुका है.

सभी सड़क मार्ग बंद हो गए हैं और हवाई सेवा पूर्ण रूप से तत्काल बंद कर दी गयी है. इधर, पूर्णिया जिले के रूपौली अंचल अधिकारी ने क्षेत्र में नीचले इलाके से लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है. मछुआरों को नदी में नाव उतारने से मना किया है.

Related posts

बीजेपी को बड़ा झटका, कई नेताओं ने समर्थकों के साथ थामा जेडीयू का दामन…

Bihar Now

गुप्तेश्वर पाण्डेय को बुला रही बेगूसराय की जनता… बेगूसराय का नेता कैसा हो, गुप्तेश्वर पाण्डेय जैसा हो के लगे नारे…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो