Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारराजनीति

गन्ना किसानों का मुद्दा सदन में उठाएगा राजद

गन्ना किसानों की समस्या का कोई अंत होता नहीं दिख रहा है। गन्ना बोने से लेकर पैदा करने, मिल को सप्लाई करने और फिर भुगतान लेने के लिए किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं, जिसे राजद के राज्यसभा सांसद सदन में उठाएंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए  युवा राजद के प्रदेश महासचिव सिंटु झा ने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को सप्लाई चालान में मनमानी तरीके से परेशान किया जाता है जिसके चलते किसानों का फसल समय से कट नहीं पाता है और बहुत ऐसे किसानों का फसल क्षेत्र में लगा रहा जाता है। वहीं बिहार सरकार द्वारा किसान प्रोत्साहन सहायता राशि में चीनी मिल प्रबंधन द्वारा हेरफेर कर चीनी मिल के प्रबंधन के पद पर बैठे लोगों द्वारा गबन कर लिया जाता है।

चीनी मिल का गन्ना तौल का तरीका किसानों के हित में नहीं है।किसान को गन्ना समर्थन मूल्य भी दूसरे राज्यों की अपेक्षा कम दी जाती है, मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना वैरायटी के नाम पर अड़ियल रवैया अपनाकर प्रताड़ित किया जाता है, जबकि दूसरे राज्यों में बहुत ऐसे वैरायटी है जो प्रीमियम दर से ली जाती है ।

Related posts

“अखबारों की सुर्खियां बटोरना ही कांग्रेस विधान पार्षद का लक्ष्य”

Bihar Now

“जन विरोधी भाजपा का हिसाब जनता आगामी चुनाव में करेगी, ओछे और घटिया हथकंडों का सहारा लेकर भाजपा करती है भय की राजनीति” …

Bihar Now

बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो