Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

“अखबारों की सुर्खियां बटोरना ही कांग्रेस विधान पार्षद का लक्ष्य”

युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय नारायण चौधरी ने प्रेमचंद्र मिश्रा के बयान पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि अखबारों की सुर्खियाँ बटोरना ही काँग्रेस विधान-पार्षद का लक्ष्य है, उनको जनता के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं है ।

उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि आपदा मंत्री लक्ष्मेश्वर राय पर जो विपक्ष आरोप लगा रहा है, वो पहले खुद अपने गिरेबान को देखें । कुछ विपक्षी लाउड स्पीकर सिर्फ प्रलाप कर मीडिया में आना चाहते हैं ।

अजय नारायण चौधरी ने कहा कि अभी भी इस विपत्ति के समय विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है । मुख्यमंत्री जी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं । काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, आपदा मंत्री जी मुख्यालय में ही रहकर सभी कामों की समीक्षा कर रहे हैं । मुख्यमंत्री जी और उनकी टीम बोलने में नहीं करने में विश्वास करती है ।

अजय नारायण चौधरी ने कहा कि एक दल के लाउड स्पीकर हैं, जो आपदा में मीडिया में बने रहने के लिए कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं । उनको अपनी कार्यशैली दिखती नहीं है, पिछले वर्ष जब बाढ़ आई थी उनके गाँव में भी तटबंध टूटा था तब तो वो खुद गृह जिला को छोड़िए अपने गांव के लोगों का भी सुध लेने नहीं गए।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को अभी के समय में कम से कम सकारात्मक सोच रखना चाहिए । बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय पर निशाना साधा था ।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने आरजेडी पर भी हमला बोला.

Bihar Now

डॉक्टर साहब को सोशल मीडिया पर लिखना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य विभाग ने किया सस्पेंड…

Bihar Now

वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती! महिलाओं की शराब तस्करी के इस तरीके ने सबको किया हैरान, गिरफ्तार

Bihar Now