Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

हवा हवाई साबित हुआ बिहार सरकार का दावा, सरकार के आदेश के बावजूद शिक्षकों को नहीं मिले वेतन – RJD…

कोरोना संकट के बीच बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है… लगातार कुव्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने के बीच विपक्ष एक नए मुद्दे को सरकार को घेरा शुरू कर दिया है… शिक्षकों को वेतन न मिलने को लेकर आरजेडी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है…

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार सरकार का दावा हवा हवाई साबित हुआ है.. सरकार के आदेश के बावजूद ईद के मौके पर शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाया है..

मृत्युंजय तिवारी ने सरकार के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि शिक्षक बिना मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर, पीपीई कीट के क्वरंटाइन सेंटरों पर काम करने को मजबूर हैं… बावजूद सरकार शिक्षकों को न वेतन दी है और न ही कोई व्यवस्था…

मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार से मांग की है कि सरकार शिक्षकों को अविलंब वेतन मुहैया कराए..साथ ही मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार के निर्देश के बावजूद शिक्षकों को वेतन नहीं देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करे…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

 

Related posts

Sky Casino Auckland

Bihar Now

“मोदी जी जितनी बार बिहार आएंगे महागठबंधन को उतने हीं ज्यादा फायदा होगा”…

Bihar Now

नीतीश कुमार के बयान पर पीके का तंज, पूछा – मोबाइल चलाने वाले पागल हो जाएंगे, धरती का नाश होने वाला है आप क्या मनोवैज्ञानिक हैं ?

Bihar Now