Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर पर सीएम को तेजस्वी यादव की चेतावनी…अपने आतंकी MLA को करवाइए अरेस्ट,वरना समझिएगा आप…

पटना : कोरोना संकट के बीच बिहार में ट्रिपल मर्डर काडं ने सियासत को गरमा दिया है. गोपालगंज में तीन हत्या के मामले में जेडीयू के विधायक पप्पू पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है जबकि उनके भाई और भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गोपालगंज में हुए हत्याकांड पर जेडीयू विधायक का नाम आने के बाद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकरा को घेर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने आज ट्वीट कर बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी ने लिखा है कि आदरणीय नीतीश जी, फिर एक बार आपके आतंकी MLA की बर्बरता से एक ही परिवार की 3 अर्थियाँ एक साथ उठी है। एकमात्र बचे घायल गवाह ने आपके MLA को नामित किया है।विनम्रता से कह रहे है अगर 3 दिन में इस आतंकी को गिरफ़्तार नहीं किया गया तो आप समझियेगा।गृहमंत्री आप है।पुलिस उसे बचा रही है .

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि जाँच के नाम पर लीपापोती मत करवाइए। नागरिकों की जान इतनी सस्ती नहीं कि जब मर्ज़ी आपके विधायक उन्हें सपरिवार मारें। क्या आपने कभी समीक्षा की है लॉकडाउन में क़ानून व्यवस्था की क्या दुर्गति हुई है? हम आपके बाहुबली विधायकों को आतंक नहीं फैलाने देंगे। जल्द से जल्द MLA को अरेस्ट करवाइए .

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Deposit Casino Pokies Australia Ipad

Bihar Now

BJP MP राजीव प्रताप रुढ़ि के घर रखे मिले दर्जनों एम्बुलेंस… पप्पू यादव ने मारा धाबा.. सांसद निधि से खरीदे गए हैं सारे एम्बुलेंस…

Bihar Now

खोखले साबित हुए पुलिस के दावे, हत्या को सड़क हादसा बता रही थी पुलिस… …

Bihar Now