Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

घर में घुस अपराधियों ने पत्थर से पीट कर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

 

एकबार फिर अपराधियों ने घर मे घुस कर एक युवक को इट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। मालूम हो कि जिले के पतरघट ओ पी क्षेत्र के धबौली गॉव निवासी कमलेश कुमार सिंह “मंटू ” को अपराधी उस समय घर घुस कर हत्या कर दिया जब वह खाना खा कर दरवाजे के एक कमरा में सो रहा था।

प्राप्त जानकारी अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक निरंजन सिहं निराकार के एकलौते पुत्र मंटू अपने नये मकान का बिना गेट के एक कमरा में लगे पलंग पर अकेले सो रहा था। बगल के कमरा में उनकी मां गीता देवी सो रही थी। और दरबाजे के कमरे में पिता निरंजन सिहं सोया था।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार रात के लगभग 1 से 2 बजे के करीब मंटू के कमरा से मारपीट किये जाने की आवाज पर जगी। और बरामदे पर निकलते ही बदमाश ईट से इनके उपर प्रहार कर भागने में सफल रहा। मंटू के कमरा में घुसते ही देखी उनका बेटा खुन से हथपथ होकर पंलग पर बेहोश परा था। बेटे को बेहोश देख मां साहस दिखाते दरबाजे तक पहुंच कर पिता निरंजन सिहं को सूचना दी। तथा चिल्लाने पर रात में जगे कई परोसी पहुंच कर आननफानन में गाड़ी की व्यवस्था कर सदर अस्पताल मधेपुरा ले गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले उनका ऐकलौता पुत्र कमलेश उर्फ मंटू सदा के लिए दम तौड़ दिया। मधेपुरा में पोस्टमार्टम कराते शव को लेकर धबौली पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हुए।
सूचना पर ओपी अध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटना जायजा लिया।

ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करते पतरघट पुलिस ने घटना की उदभेदन कर कारवाई करने का आश्वासन दिया है।

बीएन सिंह पप्पन, सहरसा

Related posts

दिनदहाड़े राजधानी पटना में लाखों की लूट, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली…

Bihar Now

नीतीश सरकार के कथनी -करनी में बड़ा फर्क – प्रेम चंद्र मिश्रा..

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पटना पहुंचे ललन सिह, तेजस्वी यादव के बारे में क्या बोल गए ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो