Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चाणक्या “IAS” एकेडमी पटना को लगातार 9 वीं बार फिर मिला बेस्ट इंस्टीट्यूशन अवार्ड, प्रतिष्ठित टाइम्स ग्रुप की ओर से मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान का सम्मान…

चाणक्य आईएएस अकादमी जो कि सिविल सेवा तैयारी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संस्था के तौर पर कार्यरत है को एक बार फिर टाइम्स ग्रुप द्वारा यूपीएससी और बीपीएससी की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में मान्यता दिया जाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह पुरस्कार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता के लिए देश की प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स ग्रुप द्वारा कई चरण की रिसर्च व सर्वे के बाद दिया जाता है।

पटना केंद्र को 2013 में डॉ कृष्णा सिंह के नेतृत्व में लॉन्च किया गया था। पटना में नींव रखने के ठीक बाद, चाणक्य आईएएस अकादमी ने राज्य भर में सेमिनार आयोजित करना शुरू कर दिया और पिछले कुछ वर्षों में बिहार के परिणाम में काफी सुधार हुआ है।

संस्थान के रीजनल हेड डा सिंह ने इस सतत सफलता का श्रेय सक्सेस गुरु एके मिश्रा के मार्गदर्शन में लगातार किए जा रहे प्रयासों को दिया, साथ ही अपने मेहनती छात्रों, अनुभवी शिक्षकों, कंटेंट व एकेडमिक टीम और सम्पूर्ण मैनेजमेंट सहित पूरी टीम को देते हुए ये वादा किया कि हम अपना ये प्रयास सतत जारी रखेंगे और ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों के चयन में प्रमुख भूमिका निभाते रहेंगे।

हाल ही में संपन्न 67वीं और 68वीं बीपीएससी परीक्षाओं में तकरीबन 400 और 66वीं परीक्षा मे 138 चयन एवं कुल 1400 से अधिक चयन और यूपीएससी में 5200 से अधिक चयन संस्थापक के व्यापक अनुभव और प्रगतिशील सोच का नतीजा है जो संस्थान की सफलता का प्रमुख कारण भी है।

Related posts

जेडीयू नेता के बेटे की शादी में शामिल हुए निशांत कुमार, सिर पर पगड़ी बांध किया मेहमानों का स्वागत

Bihar Now

Smarkets Casino Bonus Code Today Free Spins Existing Players Uk

Bihar Now

पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत देश के 12 शहरों में सीबीआई की रेड… IRCTC के जरिए ई-टिकटों की अवैध ब्रिकी से जुड़ा है मामला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो