Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

चुनाव आयोग ने जारी की आगामी विधानसभा चुनाव की नई गाइडलाइंस, कोरोना के बीच कैसा होगा चुनाव ?… पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

इस वक्त की बड़ी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग ने बिहार में चुनाव कराने को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. इस नई गाइड लाइन में नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार और मतदान तक के लिए अलग-अलग दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.

चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक के विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने को कहा गया है. उम्मीदवारों को सिक्योरिटी की रकम भी ऑनलाइन जमा करनी होगी. साथ ही साथ प्रचार को लेकर भी आयोग में गाइडलाइन में विस्तार से बताया है. चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए घर-घर जाकर पांच लोगों को जनसंपर्क की अनुमति दी है. इसके अलावा रोड शो और चुनावी रैली के लिए गृह मंत्रालय की गाइडलाइन फॉलो करने का निर्देश भी दिया गया है.

इस नई गाइडलाइन के जारी होने के बाद यह साफ हो गया है कि विधानसभा चुनाव समय पर कराए जाएंगे. आयोग ने इसके पहले एक आदेश जारी करते हुए यह भी कहा था कि बिहार में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मियों को भी मतदान के काम में लगाया जाएगा. चर्चा है कि आयोग विधानसभा चुनाव को कम से कम चरणों में निपटाने की तैयारी कर रहा है.

अगर कम चरणों में चुनाव कराए जाएंगे तो इसके लिए ज्यादा मतदान कर्मियों की आवश्यकता होगी जिसका जुगाड़ भी आयोग कर रहा है. गाइडलाइन को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है वह 22 पन्नों का है..

Related posts

डॉक्टर की लापरवाही ने ली एक नौजवान की जान… अस्पताल सील करने पर अड़े परिजन, मूकदर्शक बना रहा प्रशासन..DM ने दिए जांच के आदेश…

Bihar Now

सरकारी बंगले से सामान ले जाने के आरोपों पर भड़के तेजस्वी, लीगल नोटिस भेजने की दी चेतावनी

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में शिक्षक को मारी गोली,मौक़े पर हुई मौत … “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो