Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

चुनाव कराने आए CAP के जवान ने आपस में एक दूसरे को मारी गोली, मौके पर ही हुई दोनों की मौत…

झारखण्ड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पूर्व ही छत्तीसगढ़ से यहाँ चुनाव संपन्न कराने आए सशस्त्र बल के दो जवानों ने एक दूसरे को गोली मार दी है। जिससे दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार रांची के खेलगांव स्थित कैम्प में इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से यहाँ चुनाव समपन्न कराने आए सशस्त्र बल बटालियन 4बी के दो जवान कंपनी कमांडर मेलाराम कुर्रे और जवान विक्रम राजवाड़े ने आपसी विवाद में एक दूसरे पर अपनी रायफल से गोलियां दाग दी। जिससे दोनों मौके पर ही काल के गाल में समा गए।

वहीं घटना से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया है। पूरे खेलगांव परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी है। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने दोनों जवानों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

Bihar Now

नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर अचानक घुस गया बाइक सवार …

Bihar Now

बिहार को मिली एक और नए एयरपोर्ट की सौगात !…अब सीमांचल से भी भर सकेंगे उड़ान, पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल निर्माण को AAI ने दी मंजूरी…

Bihar Now