Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

चोरों का संगठन है INDIA गठबंधन, दरभंगा पहुंचे साक्षी महाराज का बड़ा हमला… मोदी के खौफ से बना इंडी गठबंधन …

दरभंगा – उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज अपने निजी दौरे पर बिहार के दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन पर जम कर हमला कर बोला की इंडिया गठबंधन तो कुछ है ही नही। वो घमडिया गठबधन है। वो चोरों का संगठन है। या तो उनके नेता बेल पर है या जेल जाने की प्रतीक्षा में है। वही उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल और केवल मोदी के ख़ौफ़ के कारण इंडिया गठबंधन है। आप एक महीना देख लीजिए, ये गठबंधन तार तार होने वाला है। ये प्रयोग पहले भी होते रहे है, और पहले भी सफल नहीं हुए।

साथ ही कहा इनलोगो को मोदी के सबके साथ सबका विकास का ख़ौफ़ है। ये गठबंधन वाले सड़क, बिजली, विकाश, गरीब, किसान की बात नहीं करते। इनका एक ही एजेंडा है। मोदी हटाओ, लेकिन जनता समझ रही है। वही उन्होंने कहा की कांग्रेस तो समाप्त हो चुकी है। आप ये देखिए जैसे जोकर होता है न वैसे ही राहुल गांधी जोकर बन गया है। देश के उपराष्ट्रपति का कल्याण बनर्जी मजाक बना रहे है। बिलकुल बंदर की तरह, राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे है। ये केवल उनका नही, देश का अपमान है। मुझे लगता है कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। वो जहां है उससे भी कम जाने वाली है। बीजेपी हानि और लाभ की चिंता नहीं करती है। बीजेपी राष्ट्र की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। वो वोट की राजनीति नही करती है। वो तुष्टीकरण किसी का नही करती है। आपने मोदी के कार्यकाल में देखा होगा की सारे हिंदुस्तान में एक भी संप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। वो लोग कहते थे अगर बीजेपी आएगी तो मुस्लिम को खा जायेगी।

हम लहसुन प्याज नही खाते, तो मुस्लिम को क्या खायेगे। अब मुस्लिम भी समझ गए है। यही विपक्ष का रोना है की हिंदू तो बीजेपी के साथ है ही, अब मुस्लिम भी जा रहे है। अब हम किस पर राजनीति करेंगे। ये सब अपना बोडिया बिस्तर बांध ले। अब राजनीति इनसे नहीं होने वाली है।

 

Related posts

चुनाव को लेकर तैयारी शुरू, DM ने इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रशासनिक भवन का किया अवलोकन, अतिरिक्त मतगणना केंद्र के लिए किया चयनित…

Bihar Now

नहीं रहे बीजेपी के कद्दावर नेता प्रभात झा, आज सुबह दिल्ली के अस्पताल में निधन…

Bihar Now

Breaking : मुंगेर मामले को लेकर चिराग का नीतीश कुमार पर हमला,कहा – तालिबानी शासन को दर्शाता है ये घटना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो