Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

छुट्टी पर गए बिहार के कड़क IAS के के पाठक, बैधनाथ यादव को दिया गया सम्पूर्ण प्रभार….

पटना. बड़ी खबर बिहार से है जहां कड़क आईएएस अधिकारी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक 7 दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं. जानकारी के मुताबिक केके पाठक ने छुट्टी लेने के लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए वो छुट्टी पर चले गए हैं. इसके लिए केके पाठक ने विभाग के मुख्य सचिव से 16 जनवरी तक अवकाश की स्वीकृति ली है.

सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक की गैरमौजूदगी में सचिन बैद्यनाथ यादव को संपूर्ण प्रभार दिया गया है …बैद्यनाथ यादव इस अवधि में संपूर्ण कार्यों का निष्पादन करेंगे …फिलहाल शिक्षा विभाग के एसीएस के प्रभार में रहेंगे.

आपको बता दें कि इसी महीने की 13 तारीख यानी 13 जनवरी को बिहार सरकार द्वारा पटना के गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जाना है. इस कार्यक्रम में अब केके पाठक नहीं रहेंगे.

गांधी मैदान में 25 हजार समेत राज्य भर के 95 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार के हाथों ही ये काम होना है और नियुक्ति पत्र दिया जाना है. बिहार सरकार के कार्यक्रम से ठीक पहले के के पाठक ने 7 दोनों का अवकाश लिया है जिसको लेकर प्रशासनिक गलियां में काफी गहनगामी मची हुई है.

केके पाठक की गिनती बिहार के सबसे चर्चित आईएसएस अधिकारी के रूप में होती है. इन दिनों वो शिक्षा विभाग और शिक्षकों पर की जा रही कार्रवाई और सुधार को लेकर सुर्खियों में हैं. केके पाठक के अवकाश पर जाने की वजह से 13 जनवरी को होने वाले मेगा इवेंट पर इसका कैसा असर पड़ता है, ये देखने लायक बात होगी.

.

Related posts

Big Breaking : बिहार में अलग हुए कांग्रेस-आरजेडी !… सोमवार को दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करेगी कांग्रेस !…

Bihar Now

ब्राहमण फेडरेशन की बैठक में वरिष्ठ आईपीएस मिश्रा का बेबाक बोल, कहा- समाज में अहित होते देख सशक्ति से उठाएं आवाज

Bihar Now

नालंदा : 24 घंटे के अंदर ATM लूटकांड का SP ने किया उद्भेदन, 4 आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो