Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीति

जमुई: तेज रफ्तार ट्रक ने दो किशोर को कुचला, दोनो की हुई दर्दनाक मौत

जमुई: गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर बाजार में शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो किशोर को कुचल दिया। जिससे दोनों किशोर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ उम पड़ी। लोगों का आक्रोश पूरी तरह फूट पड़ा।मृतक दो में से एक युवक की देर रात तक जाम लगा रहा।

मृतक एक किशोर की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के पतसंडा गांव निवासी संतोष रविदास के 12 वर्षीय पुत्र चंदन रविदास के रूप में हुई है। जबकि दूसरे किशोर की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।किशोर का चेहरा बुरी तरफ कुचला गया है जिस वजह से पहचान होने में परेशानी हो रही है।

बताया जाता है कि दोनो किशोर गिद्धौर बाजार में घूम रहा था। इसी दौरान झाझा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक पहले गिद्धौर थाना के पास लगे बैरियर में ठोकर मारी। उसके बाद फिर गिद्धौर बाजार के पास दोनों किशोर को बुरी तरह कुचलते हुए भागने लगी।

जिससे दोनो किशोर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गिद्धौर थाना की पुलिस के द्वारा भाग रही ट्रक को पीछा कर चालक के साथ पकड़ लिया गया है। वही दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी देर तक घटनास्थल पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी। वही किशोर की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल होने लगा।

 

Related posts

Bihar Now

हिंदुस्तानी प्रथाओं पर आधारित अथर्व नाहर की फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ का ट्रेलर आउट…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान.. बिहार आए हर प्रवासी को 21 दिनों के क्वरंटाइन के बाद मिलेगी तमाम खर्चों के साथ अतिरिक्त 500 रुपए…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो