Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराष्ट्रीय

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बागमती नदी तटबंध का किया निरीक्षण,कहा – एक हफ्ते में पूरा हो जाएगा काम….विषम परिस्थितियों में काम करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मियों की तारीफ की…

दरभंगा: बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने दावा किया है कि बाढ़ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. बागमती नदी तटबंध का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव का काम एक हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा.

जल संसाधन मंत्री  संजय झा ने रविवार को केवटी प्रखंड के गोपालपुर गांव के पास करीब 1 करोड़ 26 लाख की लागत से बने पीपी रोप गैबीयन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिए..

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार में बाढ़ से बचाव के लिए ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं. बाकी काम अगले एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा. उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि इन लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में काम किया है.

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

जो निषादों का दोस्त होगा वह 2024 के चुनाव में मंजिल प्राप्त करेगा : मुकेश सहनी

Bihar Now

पप्पू यादव ने थामा “कांग्रेस” का हाथ, पप्पू के जरिए सीमांचल साधने की कवायद !… समारोह में नहीं दिखे बिहार प्रदेश अध्यक्ष ?…

Bihar Now

Breaking : DMCH से पारस हॉस्पिटल दरभंगा रेफर किए गए पप्पू यादव, अचानक बिगड़ती तबियत को लेकर लिया गया फैसला..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो