Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

जेडीयू में “All is not well” ?… नीतीश के सामने ही भिड़े ललन सिंह व अशोक चौधरी…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार के बेहद करीबी व जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के बीच नोंकझोंक होने की बात सामने आई है। जिस दौरान दोनों नेताओं के बीच बहस चल रही थी, उस समय खुद नीतीश कुमार भी वहां मौजूद थे, लेकिन वह बिना कुछ बोले ही वहां से निकल गए।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेडीयू की बैठक खत्म होने के बाद जब सभी नेता बाहर निकल रहे थे तो ललन सिंह ने अशोक चौधरी को रुकने के लिए बोला। ललन सिंह ने अशोक चौधरी से कहा कि आप बार-बार जमुई और बरबीघा क्यों जा रहे हैं? ललन सिंह का कहना था कि जब अशोक चौधरी को जमुई के प्रभारी मंत्री पद से हटाया जा चुका है फिर भी वे बार-बार जमुई क्यों जा रहे हैं अगला बस यही बात पर अशोक चौधरी को नागवार गुजरी। उन्होंने लल सिंह से साफ कह दिया कि आप मुझसे इस तरह के सवाल नहीं कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पास एक विधायक ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर ललन सिंह ने अशोक चौधरी से पूछा कि आप जमुई या बरबीघा किससे पूछकर जाते हैं। इस अशोक चौधरी ने कहा कि आप कौन हैं? इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बहस हो गई। बैठक के बाद ललन सिंह ने अशोक चौधरी को कहा कि वह जमुई और बरबीघा की राजनीति में बार-बार दखल ना दें। बरबीघा के विधायक सुदर्शन ने भी पार्टी नेतृत्व से मंत्री अशोक चौधरी की शिकायत की है।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी ये ही नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं V लेकिन कुछ दिनों से अशोक चौधरी के प्रति नीतीश कुमार का प्यार कुछ ज्यादा ही उमड़ रहा है, तभी तो नीतीश जी कभी अशोक चौधरी को गले लगाते हैं तो कभी उनके सिर पर हाथ रख देते हैं।

Related posts

निगरानी के हत्थे चढ़ा एसआई, एक लाख घूस लेते रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार …

Bihar Now

बेहतर ट्रैफिक सिस्टम के लिए दरभंगा में लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट – प्रो. विनोद चौधरी…

Bihar Now

जंगलराज लाने वालों ने बिहार के सबसे बड़े गुनहगार, पीएम मोदी ने बेतिया में लालू यादव पर किया जोरदार हमला

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो