Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जो समाज के व्यक्ति को लीडर बनाता है, वह समाज आगे बढ़ता है: मुकेश सहनी

पटना : VIP पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि जो समाज अपने समाज के व्यक्ति को लीडर मानता है, वह समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में निषादों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए मेरी कोशिश होगी कि आलमनगर से हमारा विधायक हो।

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी आज मधेपुरा के आलमनगर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज हमने चार विधायक बनाकर यह दिखा दिया है कि निषाद अब मछली मारने वाला नहीं, सरकार बनाने वाला हो गया है।

उन्होंने कहा कि चार विधायकों को भाजपा ने तोड़ लिया, लेकिन जब यही 40 विधायक होंगे, तो उन विधायकों को तोड़ना आसान नहीं होगा। उन्होंने लोगों से वोट की ताकत को समझने की अपील करते हुए कहा कि अगर आपके 40 विधायक होंगे, तो आपका बेटा, आपका भाई उपमुख्यमंत्री भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि आज जब अपनी सरकार होगी, तब सारी समस्याओं का हल होगा।

‘सन ऑफ मल्लाह’ ने कहा कि आज निषाद आरक्षण के लिए संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री चुनना चाहिए जो आपके अधिकार को दे। जो समाज अपने समाज के व्यक्ति को लीडर बना लेता है, वह समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज लालू यादव को समाज के लोगों ने लीडर बनाया, तो उन्होंने भी समाज के लिए काम किया।

Related posts

मोतिहारी में 27 लाख की लूट, राइस मिल के दो‌‌ कर्मी को मारी गोली… एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर …

Bihar Now

‘तेजस्‍वी यादव ने BJP से कर ली है डील’; बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्‍ट आने से पहले कांग्रेस का तीखा हमला…

Bihar Now

तेजस्वी यादव के सामने राजद के नेता एवं कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट,पुलिस ने किया लाठीचार्ज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो