Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

राजद के सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी का मनोनयन

पटना 2 मार्च 2025 ; राजद के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचन्द्र पूर्वे ने देव किशुन ठाकुर, ई. अशोक यादव एवं सारीका पासवान को सांगठनिक सत्र 2025 – 2028 के सांगठनिक चुनाव कराने के लिए बिहार प्रदेश का सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है।

उक्त जानकारी देते हुए राजद के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि डॉ पूर्वे द्वारा मो. कलामुद्दीन को झारखंड राज्य के लिए सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है।

उन्होंने बताया कि डॉ तनवीर हसन को बिहार एवं गिरिधारी गोप को झारखंड का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पहले हीं अधिसूचित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ पूर्वे के निर्देश पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन द्वारा आगामी 6 मार्च को पटना में बिहार के सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी।

चित्तरंजन गगन
सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी
राष्ट्रीय जनता दल

Related posts

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक युवक को मारी गोली,मौत…

Bihar Now

Exclusive: बिहार सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस की खुलेआम उड़ रही धज्जियां,बेखबर हैं जिले के वरीय अधिकारी !…

Bihar Now

BPSC अभ्यर्थियों को मिला RJD का साथ !…. नीतीश सरकार से RJD ने कर दी बड़ी मांग, कहा – सरकार जिद्द छोड़, अविलंब री-एग्जाम की करें घोषणा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो