Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive: बिहार सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस की खुलेआम उड़ रही धज्जियां,बेखबर हैं जिले के वरीय अधिकारी !…

सहरसा – पुरे देश में कोरोना वायरस को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार ने विशेष एडवायजरी जारी कर सभी विश्वविद्यालय, सिनेमा घर, मॉल, पार्क, स्कूल, कॉलेज सहित सभी भीड़-भाड़ वाले जगह को बंद करने का निर्देश दिया गया है.. लेकिन सहरसा जिले में इस एडवायजरी का कोई फर्क देखने को नहीं मिल रहा है…

जिले में चल रहे सभी पाँच मॉल क्रमशः विशाल मेगा मार्ट, वी बाजार, वी मार्ट, वी टू एवं सिटीकार्ट के प्रबंधक बिहार एवं केन्द्र द्वारा जारी निर्देश को धत्ता बताते हुए मॉल को खोलकर कारोबार करने में मशगूल हैं।

यहाँ तक की इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी शम्भुनाथ झा ने बु दूरभाष पर बताया कि अब तक मॉल को बंद करने का दिशा निर्देश नहीं मिला है लेकिन उन्होंने कहा कि सिनेमा घर, स्कूल, कॉलेज, प्राइवेट कोचिंग संस्थान, पार्क आदि को बंद कराने का दिशा निर्देश आया है। दिशा निर्देश के आलोक में कार्रवाई की गई है।

मॉल के सम्बंध में जब गुरुवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार से दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित किया तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में मॉल सहित सभी भीड़-भाड़ वाले इलाके को बन्द किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिले में मॉल खुले रहने की सूचना प्राप्त हुई है। इसे जांच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा गया है। अगर मॉल खुली है तो मॉल बन्द करवाने का भी निर्देश दिया गया है।

वहीं कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक बड़ा निर्देश जारी किया गया है। जिसमें बिहार के सभी जिलों में शॉपिंग मॉल, व्यायामशाला (जिम्नेजियम), स्विमिंग पूल्स और स्पा सेंटर को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक शादी विवाह के कार्यक्रमों को छोड़कर किसी भी स्थान पर 50 से अधिक लोगों के नहीं जुटने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक बिहार के सभी सिनेमाघरों को भी 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया है। शादी विवाह के कार्यक्रमों को छोड़कर कहीं भी 50 से अधिक लोग जमा नहीं होने की अपील की गई है

बिहार में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार कई बड़े उपाए कर रही है। सरकार की ओर से कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बिहार में स्कूल, कालेज, सिनेमा घर, पार्क, चिड़ियाघर और म्यूजियम को 31 मार्च तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ,सहरसा

Related posts

New Westminster Nz Casino

Bihar Now

मानव अधिकार युवा संगठन ने पेश की मानवता की मिसाल !

Bihar Now

Breaking : जेडीयू विधायकों के बाद अब सांसदों से वन-टू-वन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

Bihar Now