Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं नीतीश कुमार, नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने पूछा सवाल …

बिहार में चुनाव की तैयारियों के बीच वार पलटवार का भी दौर जारी  है…तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार के शासनकाल पर जमकर प्रहार किया है…  तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के 15 साल के शासन का हिसाब जनता के समक्ष रखा है..

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा है कि क्या यही विकास है ?..कोरोना काल‌ में स्वप्रदेश लौटे मजदूर फिर पलायन करने को मजबूर हैं , सरकार 6 महीने बाद भी गंभीर क्यों नहीं ?…

तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार को 15 वर्षों में क्या मिला…

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए एक आंकड़ा पेश किया है, जिसमें उन्होंने बाढ़ प्रभावित, बेरोजगारी, कोरोना सहित तमाम घोटालों का जिक्र किया है…

तेजस्वी यादव ने लिखा है कि बिहार में 16 जिलों के 84 लाख लोग बाढ़ से सीधे प्रभावित हुए हैं..40 लाख प्रवासी कामगार बेरोज़गार है..लाखों लोग कोरोना संक्रमित हैं..साथ ही सबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार में है और सबसे ज़्यादा गंदे शहर बिहार के हैं..

तेजस्वी यादव ने बताया कि15 वर्ष में हज़ारों करोड़ के सत्यापित सबसे अधिक 57 घोटाले बिहार में ही हुए हैं…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

सीएम नीतीश कुमार को रंजीता रंजन का अल्टीमेटम, 2 दिनों में पप्पू यादव की रिहाई नहीं होने पर बिहार में होगा ‘खेला’ !…

Bihar Now

चुनाव से ठीक पहले RLSP को बड़ा झटका,एक साथ कई नेताओं का पार्टी से इस्तीफा…

Bihar Now

ऑक्सीजन की कमी की वजह से NMCH के अधीक्षक खुद को “पद” से हटाने की लगा रहे गुहार…क्या इसी तैयारी के साथ कोविड से लड़ेंगे सीएम साहब ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो