Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ट्रांसपोर्टर रविन्द्र राय की हत्या कांड का उद्भेदन,एक गिरफ्तार…

बेगूसराय पुलिस ने 11 फरवरी की रात हुए ट्रांसपोर्टर रविंद्र राय की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फुलवरिया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में तेघरा डीएसपी आशीष आनंद ने बताया कि 11 फरवरी की रात बरौनी स्टेशन से शोकहारा घर जाने के दौरान राजेंद्र रोड में ट्रांसपोर्ट रविंद्र राय की गोली मारकर हत्या की गई थी।

दरअसल बाइक सवार दो बदमाश ट्रांसपोर्टर को रोककर लूटपाट कर रहे थे इस दौरान मृतक रवींद्र राय ने दोनों बदमाशों को पहचान लिया था। इसी वजह से बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी…

। डीएसपी ने बताया कि रविंद्र राय रिक्शा से अपने घर जा रहे थे लेकिन घटना के बाद डर से रिक्शा चालक फरार हो गया। बाद में वैज्ञानिक अनुसंधान से अपराधियों की ना सिर्फ पहचान की बल्कि रिक्शा चालक को भी खोजा गया।

इस घटना में फुलवरिया निवासी अजय कुमार उर्फ गुजरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं एक अन्य अपराधी राजा कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

राजस्थान के चूरू से भी गर्म हुआ पटना, बिहार के 20 शहरों में लू का कहर…

Bihar Now

पटना में वाहन जांच के दौरान 3 पुलिसकर्मी को रौंदा, महिला सिपाही की मौत, दारोगा समेत 2 जख्मी … स्कॉर्पियो पर लगा था BJP का झंडा, जांच में जुटी पुलिस….

Bihar Now

Breaking : भूकंप के झटके के बाद पीएम ने की सीएम नीतीश से बात.. सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट व स्थिति पर निगरानी रखने के दिए निर्देश..

Bihar Now