Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

ठेले पर बिहार सरकार का “सिस्टम ” !… कूड़े ढ़ोने वाले ठेले पर शव को पहुंचाया गया श्मशान… नालंदा में कोरोना से हुई थी मौत…

कोरोना महामारी के इस दौर में सीएम के गृह जिले नालंदा के  मुख्यालय बिहार शरीफ से मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है | जहां कोरोना  से मौत हुई व्यक्ति को नगर निगम के कूड़े ढोने वाले ठेले  पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए शमशान पहुंचाया गया |

सबसे बड़ी बात यह है कि इस शव  को ढोने  के लिए वार्ड संख्या 8 के वार्ड पार्षद सुशील कुमार उर्फ मिट्ठू पर 16500 लेने का आरोप लगा है | इस संदर्भ में जलालपुर सेवा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर नालंदा के डीएम को पत्र भेजकर  मामले की जांच कराने की मांग की है | साथ ही नाजायज वसूली गई राशि और सरकारी सहायता को मृतक की पत्नी और मां को देने की मांग की है |

दरअसल जलालपुर मोहल्ले के मनोज कुमार की मौत कोरोना से हो गई थी उसके बाद मोहल्ले वासियों ने वार्ड पार्षद को बुलाया वार्ड पार्षद ने बताया कि नगर निगम ने कमेटी का गठन किया है | उसमें निर्णय लिया है कि किसी की भी मौत होती है तो उसे उठाने के लिए 22000 नगर निगम लेगा जब लोगों ने अनुरोध किया तब जाकर वार्ड पार्षद सुशील कुमार उर्फ मिठू ने 16500 शव  उठाने के एवज में ले लिया और कूड़ा ढूंढने वाले नगर निगम के ठेले पर दो सफाई कर्मी के साथ शव को शमशान भेज दिया | इधर दूसरी तरफ बिहार शरीफ नगर निगम की उप महापौर शर्मीली परवीन का कहना है की निगम के द्वारा इस प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया | निगम की जिम्मेवारी है शव का संस्कार करवाना  और इस दायित्व को निगम बा खूबी निभा रहा है |

Related posts

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

Bihar Now

Breaking : बिहार में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने सरकार के याचिकाओं को किया निष्पादित…

Bihar Now

Big Breaking : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में ब्रजेश ठाकुर दोषी करार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो