Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म , कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर… दरभंगा सहित 4 जिलों में मेट्रो रेल का होगा परिचालन..

PATNA :  इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। इस मीटिंग में कुल 22 एजेडों पर मुहर लगी है। इस मीटिंग में जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए गये हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में मेट्रो रेल चलाने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। साथ ही खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 20 पदों पर बहाली होगी।

बिहार उच्च न्यायिक सेवा के 140 पदों पर बहाली होगी। साथ ही खेल विभाग में 98 पदों पर बहाली होगी। श्रम संसाधन विभाग में 114 पद पर बहाली होगी।

इसके साथ ही पटना में 750 परिवार के लिए मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग को मंजूरी मिली है। साथ ही 150 करोड रुपये डीजल अनुदान के लिए स्वीकृत किए गये हैं।

Related posts

पीएम मोदी पर RJD का तंज !… “बदलाव का बयार अब आंधी बन चुकी है, प्रधानमंत्री की धमकी भरी भाषा उनकी झल्लाहट और तनाव की निशानी”…

Bihar Now

“पीएम की दीया जलाने की अपील कर सकती है दूसरी आपात स्थिति को आमंत्रण” …

Bihar Now

बाढ़ एवं सिंचाई के बेहतर प्रबंधन के लिए “बेफिक्र” का शुभारंभ… ‘ऐप’ संबंधित अधिकारियों को रीयल टाइम में पहुंचाएगा जरुरी सूचना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो