Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

डिप्टी सीएम सुशील मोदी की बहन का थाने में चला घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा, चावल की बोरी घर तक नहीं पहुंचाने को लेकर दुकानदार के साथ की मारपीट !…

बिहार में कोरोना संकट व सियासी उठा पटक के बीच एक अजीबोगरीब व हास्यास्पद मामले सामने आया है…मामला सीधे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी से जुड़ा हुआ है…सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी का पीरबहोर थाना में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा…

जानकारी के मुताबिक, रेखा मोदी की ड्रामा सिर्फ दो बारी चावल के लिए चलता रहा.. सिर्फ दुकानदार की यही गलती रही की वो चावल की बोरी रेखा मोदी के घर तक पहुंचाने से मना कर दिया था, जिसके बाद रेखा मोदी ने ये बवाल काटा…

आरोप में भी लग रहा की रेखा मोदी किराना दुकानदार के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट के साथ दांत कांट ली… जिसमें दुकानदार घायल हो गया… हालांकि पीरबहोर थानाध्यक्ष की ततपरता से  मामला सुलझ गया..

चावल का पैसा देकर थानेदार ने रेखा मोदी को विदा कर दिया…थानाध्यक्ष ने घायल दुकानदार का इलाज कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ…थाने में लेटकर रेखा मोदी ने पुलिस के खिलाफ भी बयानबाजी की… रविवार देर रात में हाई वोल्टेज ड्रामा चली…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Probability Of Winning Pokies With Welcome Bonus

Bihar Now

बंद के नाम पर पत्रकारों के साथ बदसलूकी क्यों ?

Bihar Now

RJD विधायक सुरेंद्र यादव ने CM नीतीश को बताया अभिभावक, BJP को दे दिया बड़ा चैलेंज

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो