Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरे पप्पू यादव…

कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है..हर पार्टी अपनी ओर से चुनाव की तैयारियों में और एक दूसरे को घेरने में जुट गए हैं..इसी कड़ी में तरह तरह की तस्वीरें सामने आ रही है.. जहां आरजेडी व कांग्रेस ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर साइकल यात्रा निकाल कर सरकार को घेरने का काम किया, वहीं आज पप्पू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी व बिहार सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली है..

पप्पू यादव पटना की सड़कों पर साइकिल यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.. पप्पू यादव की साइकिल यात्रा से पटना के कई इलाकों में जाम सा नजारा हो गया है..चुनावी साल में सरकार को घेरने के लिए पप्पू यादव  ने साइकिल यात्रा निकाली है..

वहीं पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है.. पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इतना इजाफा हो गया है,जो जनता के जेब पर डाका जैसा है.. इसलिए ये सरकार नाकाम है..जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

 

Related posts

नीतीश को नकार चुकी है बिहार की जनता, दिन में ही देख रहें हैं बड़ा सपना … लोकसभा में नीतीश कुमार पर चिराग ने साधा निशाना …

Bihar Now

प्रकृति प्रेम और पेड़ के संरक्षण को लेकर गूणसागर साहू को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने किया सम्मानित

Bihar Now

बिहार को विशेष दर्जा नहीं मिलने पर विधानसभा में हंगामा, झुनझुना लेकर पहुंचा विपक्ष…

Bihar Now