Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

प्रकृति प्रेम और पेड़ के संरक्षण को लेकर गूणसागर साहू को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने किया सम्मानित

प्रभाष चंद्रा , सुपौल

पर्यावरण बन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार द्बारा वन महोत्सव 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण में प्रशंसनीय भूमिका निर्वहन के लिए सुपौल के गूणसागर साहू को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सम्मानित किया है।

संजय गांधी जैविक उद्यान पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम समारोह में गूणसागर साहू को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण संरक्षण के अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे । मालूम हो की सुपौल जिले के निर्मली वार्ड न 1 निवासी गूणसागर साहू का पूर्व से ही वन एवं पर्यावरण सरक्षण को लेकर काफी लगाव रहा हैै।

प्रकृति प्रेम और पेड़ के सरक्षण को लेकर श्री साहू बेहद ही प्रयत्नशील रहे हैं और सरकार द्बारा प्रायोजित पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं । श्री साहू को सराहनीय कार्य को लेकर मिले प्रशस्ति पत्र से उनके गांव निर्मली वाले सहित जिले वासी भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

Related posts

बिहार में बेखौफ अपराधी !… थाने को जलाने की कोशिश, पुलिस वालों को जिंदा जलाने की कोशिश…

Bihar Now

पटना में हथियार के बल पर महिला से चेन छिनतईः घर में घुसकर 2 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

Bihar Now

अमित शाह पर JDU का जवाबी हमला…”सत्य के फर्जीवाड़ा का Ph.D हैं अमित शाह, गैर जिम्मेदाराना तरीके से बिहार के छवि को कर रहें बदनाम” …

Bihar Now