Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल रैली, पटना हुआ जाम…

कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है..हर पार्टी अपनी ओर से चुनाव की तैयारियों में और एक दूसरे को घेरने में जुट गए हैं..इसी कड़ी में तरह तरह की तस्वीरें सामने आ रही है.. जहां आरजेडी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर साइकल यात्रा निकाल कर सरकार को घेरने का काम किया, वहीं आज कांग्रेस नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी व बिहार सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली है..

बिहार कांग्रेस के तमाम नेता पटना की सड़कों पर साइकिल यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.. कांग्रेस की साइकिल यात्रा से पटना के कई इलाकों में जाम सा नजारा हो गया है..चुनावी साल में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने साइकिल यात्रा निकाली है..

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है.. पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इतना इजाफा हो गया है,जो जनता के जेब पर डाका जैसा है.. इसलिए ये सरकार नाकाम है..जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

 

Related posts

दरभंगा में नए रेस्टोरेंट टॉउन कैफ का शुभारंभ, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व विधायक ने किया उद्घाटन…

Bihar Now

दरभंगा DM त्यागराजन के निर्देश पर एक्शन मोड में जिला प्रशासन, चंद घंटों में हो गई DMCH के मेडिसिन विभाग की जलनिकासी…

Bihar Now

Can I Win Money On Online Pokies

Bihar Now