Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

डीजीपी बने पुलिस मुख्यालय के मुखिया, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

गृह विभाग ने आज डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को बिहार पुलिस मुख्यालय का मुखिया बनाया है। पहले पुलिस मुख्यालय में एडीजी हुआ करते थे अलग-अलग विभागों का अलग-अलग एडीजी हुआ करता था लेकिन पुलिस मुख्यालय में कामों को सही तरीके से अमलीजामा पहनाने के लिए एक कमेटी बनाया है।

अब उस कमेटी का गठन बिहार पुलिस के मुखिया करेंगे। डीजीपी को अध्यक्ष उसके अलावा एडीजी विधि व्यवस्था आईजी मुख्यालय को सदस्य नियुक्त किया गया है। विभाग के आदेशानुसार 1 महीने के भीतर सारी प्रक्रिया करने का आदेश मिला है।

मुख्यालय के कामों का भी बंटवारा हुआ है गृह विभाग के अनुसार मानव संसाधन एवं प्रशिक्षण प्रभाग डीजी ट्रेनिंग के पास रहेगा। आपको बता दें कि विगत 4 दशकों में राज पुलिस के बढ़िया कोटि के पदाधिकारियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई जिसके कारण महानिदेशक के रूप में पद नामित करते हुए पुलिस महा निरीक्षक एवं अपर पुलिस महानिदेशक की दो नई कोटियां सृजित की गई हैं।

 

Related posts

Big Breaking: बालू लोड कर जा रहे ट्रक ड्राइवर को अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या……

Bihar Now

नवजात को गंभीर समस्या से निजात के लिए जन्म के पहले घंटे नहीं होने दें ऑक्सीजन की कमी…

Bihar Now

लालू से मुलाकात के बाद बीमा भारती का बड़ा बयान, रुपौली सीट पर ठोका दावा… कहा – लालू और तेजस्वी ने दे दिया आर्शीवाद…

Bihar Now