Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा, कई मंत्रियों के विभाग बदले… BJP में All is Well ?…

पटना: बिहार में कल हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से पथ निर्माण लेके नितिन नवीन को दिया गया.

वहीं नितिन नवीन का नगर विकास अब जीवेश मिश्रा को मिला है. विजय सिन्हा को कृषि विभाग मिला है जो कि मंगल पांडे के पास था. मंगल पांडे के पास एक नया विभाग विधि विभाग आया, जो नितिन नवीन संभाल रहे थे. इसके अलावा संजय सरावगी को राजस्व मिला जो कि दिलीप जायसवाल के पास था .जयसवाल ने इस्तीफ़ा दिया और अब वो बिहार बीजेपी के अध्यक्ष हैं… हालांकि नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी के कई विधायक की नाराज़गी की खबरें भी सामने आ रही है …

राजू कुमार सिंह को पर्यटन विभागविजय सिन्हा को कृषि, खन्न एवं भूतत्व विभागविजय मंडल को आपदा प्रबंधन विभागप्रेम कुमार को सहकारिता विभागनितीन नवीन को पथ निर्माण विभागसंजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधारमोतीलाल प्रसाद को कला संस्कृति एवं युवा विभागजीवेश मिश्रा को नगर विकास विभागमंंगल पांडे को विधि विभाग

कैबिनेट विस्तार से हर क्षेत्र व वर्ग को साधने की कोशिश
दरअसल, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले बुधवार को हुए कैबिनेट विस्तार में हर क्षेत्र और वर्ग को साधने की कोशिश की गई है. हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए नेताओं को कैबिनेट में एडजस्ट किया गया है. इसी कोशिश के जरिए बिहार में मंत्री बनाए गए सभी 7 विधायक सात अलग-अलग जाति और क्षेत्र के रहने वाले हैं.

बुधवार को हुए नीतीश कैबिनेट विस्तार में उत्तरी बिहार का दबदबा देखने को मिला है. मंत्री बनाए गए सात में ज्यादातर उत्तरी बिहार से हैं. बिहार के चुनावी इतिहास को देखें तो उत्तरी बिहार में भाजपा काफी मजबूत रही है. राजू सिंह, जीवेश मिश्रा, मोती लाल प्रसाद, संजय सरावगी ये चारों मंत्री मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी के हैं. इसके अलावा एक छपरा, एक अररिया और एक बिहारशरीफ से हैं.

Related posts

भारत विकास परिषद् की भारती- मंडन शाखा, दरभंगा की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक कादिराबाद में आयोजित….

Bihar Now

कालाबाजारी कर रहे रिक्शा चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले…

Bihar Now

अमित शाह का बिहार दौरा :16 सितंबर को मिथिला और सीमांचल में गरम रहेगा सियासी माहौल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो