Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीब्रेकिंग न्यूज़

बिहार और नेपाल में कई जगहों पर भूकंप के झटके, पटना समेत कई जिलों में भी हिली धरती

बिहार और नेपाल में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रात 2 बजकर 36 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 5.5 थी. इसके अलावा पाकिस्तान में भी धरती हिली है. वहां इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है.

फिलहाल तीनों जगहों पर किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. पिछले महीने भी बिहार से लेकर नेपाल तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई थी.

नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में भूकंप आया था, जिसकी गहराई 10 किमी थी. नेपाल में भूकंप आना आम बात है. नेपाल दुनिया के उस खतरनाक जोन में है, जिसे सबसे ज्यादा एक्टिव टेक्टोनिक जोन कहा जाता है.

नेपाल में कई बार भूकंपीय गतिविधि रिकॉर्ड की जा चुकी है. यही वजह है कि यह भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरे वाला क्षेत्र है. नेपाल में समय-समय पर हालात बिगड़ने पर अलर्ट जारी किया जाता और कई रिपोर्ट में इसे रिस्क जोन बताया जा चुका है.

नेपाल में पिछले साल नवंबर में भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई थी. 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह जान-माल का काफी नुकसान हुआ था. भूकंप की वजह से 157 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे. 8 हजार से ज्यादा घर बर्बाद हो गए थे.

Related posts

बिहार नाउ के खबर पर मंत्री संजय झा ने लिया संज्ञान, मामलों को लेकर DM से की पूछताछ…

Bihar Now

Unlock -1… बिहार में भी सशर्त सब कुछ खुलेगा 8 जून से !..

Bihar Now

पटना की सड़कों पर जमकर बवाल, चिराग पासवान के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज,दागे गए आंसू गैसे के गोले..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो